छत्तीसगढ़
CG BREAKING: पति ने कर दी पत्नी की बेरहमी से हत्या, फैली सनसनी
Shantanu Roy
7 May 2025 10:06 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मामूली तकरार के बाद पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, बड़े बिनौरी गांव निवासी जितेन्द्र ध्रुव और उसकी पत्नी लच्छन ध्रुव के बीच बच्चे को नहलाने को लेकर विवाद हो गया. झगड़े के दौरान नशे में धुत जितेन्द्र ने अपनी पत्नी से कहा मेरे बच्चे को क्यों चिल्ला रही हो? और फिर गुस्से में आकर लोहे के पाइप से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. हमले से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





