छत्तीसगढ़
CG BREAKING: हुक्का-ई-सिगरेट का धंधा सील, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
Shantanu Roy
23 April 2026 11:20 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। दुर्ग जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए हुक्का फ्लेवर, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और अवैध शराब के धंधे पर सख्त शिकंजा कसा है। मोहन नगर और सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री और अवैध शराब जब्त की गई है। मोहन नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मालवीय नगर स्थित जैन मंदिर के सामने एक दुकान में अवैध रूप से हुक्का फ्लेवर और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दुकान की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान पुलिस ने प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखे गए 55 पैकेट हुक्का फ्लेवर, 40 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, 4 पैकेट हुक्का नोजल, 4 पैकेट हुक्का कोल और नकदी जब्त की। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख 2 हजार 100 रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने राजेश जैन (38 वर्ष) और शैलेश जैन (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इसी तरह सिटी कोतवाली पुलिस ने नयापारा रोड स्थित आरबीएस बस सर्विस डिपो के पास अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो अलग-अलग मामलों में राहुल निषाद और प्रकाश निषाद को पकड़ा गया। पुलिस ने राहुल निषाद के पास से 34 पौवा देशी शराब और नकदी बरामद की, जबकि प्रकाश निषाद से 35 पौवा देशी शराब जब्त की गई। दोनों से कुल 69 पौवा (लगभग 12.420 बल्क लीटर) देशी मदिरा बरामद हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Tagsदुर्गदुर्ग पुलिसनशा कारोबारअवैध हुक्काइलेक्ट्रॉनिक सिगरेटअवैध शराबमोहन नगरसिटी कोतवालीपुलिस कार्रवाई4 आरोपी गिरफ्तारहुक्का फ्लेवरई-सिगरेटआबकारी अधिनियमसीओटीपीए एक्टप्रतिबंधित सामग्री1 लाख जब्तीराजेश जैनशैलेश जैनराहुल निषादप्रकाश निषाददेशी शराब69 पौवा12.420 लीटरनयापारा रोडआरबीएस बस डिपोमालवीय नगरजैन मंदिरछापेमारीमुखबिर सूचनान्यायिक रिमांडनशा विरोधी अभियानदुर्ग खबरछत्तीसगढ़ पुलिसअवैध बिक्रीपुलिस दबिशDurgDurg Policedrug tradeillegal hookahelectronic cigaretteillegal liquorMohan NagarCity Kotwalipolice action4 accused arrestedhookah flavoure-cigaretteExcise ActCOTPA Actbanned material1 lakh seizedRajesh JainShailesh JainRahul NishadPrakash Nishadcountry liquor69 quarters12.420 litresNayapara RoadRBS Bus DepotMalviya NagarJain Templeraidinformer informationjudicial remandanti-drug campaignDurg newsChhattisgarh Policeillegal salepolice raidछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





