छत्तीसगढ़

CG BREAKING: उच्च शिक्षा विभाग ने 362 सहायक प्राध्यापकों को दी पदोन्नति

Shantanu Roy
13 Oct 2025 8:37 PM IST
CG BREAKING: उच्च शिक्षा विभाग ने 362 सहायक प्राध्यापकों को दी पदोन्नति
x
छग
Raipur. रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने 362 सहायक प्राध्यापकों को प्राध्यापक पदोन्नत करने का निर्णय लिया है। इनमें से 298 प्राध्यापक चार माह पहले यानी मई 2025 में ही पदोन्नत किए गए थे, लेकिन उनका आदेश तत्काल जारी नहीं किया गया था। अब इन सभी को आधिकारिक रूप से पदोन्नति की घोषणा कर दी गई है। इसके अतिरिक्त 64 न‌ए प्राध्यापक भी इस सूची में शामिल किए गए हैं। इन सभी पदोन्नत प्राध्यापकों में अधिकांश पहले से रिटायर हो चुके हैं या पदोन्नति की पात्रता रखते थे। उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन सभी को 2019 से पदोन्नति का लाभ मिलेगा। इसका मतलब है कि 2019 से अब तक वे इस पद का कार्य कर रहे थे, लेकिन औपचारिक रूप से पदोन्नति का लाभ अब मिलेगा।
हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि वेतनमान का लाभ अबतक नहीं मिलेगा। हालांकि, प्राध्यापक पदोन्नति होने के बाद लगभग 10 हजार रुपये की वेतन वृद्धि का लाभ सभी को मिलेगा। इससे शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत वरिष्ठ शिक्षकों के वेतनमान में सुधार और प्रोत्साहन मिलेगा। सभी पदोन्नत प्राध्यापकों में लगभग 125 प्राध्यापक अब प्राचार्य पद पर होंगे। यह निर्णय शिक्षा विभाग की नीति और वरिष्ठता के आधार पर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस पदोन्नति से शिक्षकों की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक क्षमता में भी सुधार होगा।
अर्थशास्त्र: सुनील कुमार शर्मा, मुरलीधर पटेल व रामेश्वर लाल कोसरे।
दर्शनशास्त्र: डॉ आशा चौधरी, डॉ डी.एस. मरावी।
मनोविज्ञान: डॉ. उषा मोहवे।
विधि: डॉ भवानी प्रसाद यादव।
रसायनशास्त्र:डॉ सच्चिदानंद भोई, डॉ.माघ्रीनंदा आचार्य, डॉ. नूतन राठौर (टांक), डॉ. अमृतलाल चंदेल, डॉ अजय कुमार सिंह।
गणित: डॉ रमेश कुमार मिश्रा, डॉ. गौरी शंकर साव।
प्राणीशास्त्र: रमेश कुमार तंबोली, डॉ. खुशीराम साहू,, डॉ. हेमकल्याण सिंह गजेन्द्र।
गृहविज्ञान: डॉ अल्का दुग्गल।
भूगोल: डॉ. शोभा बिष्ट, डॉ कु गीता सिह, डॉ रन्जना शर्मा, डॉ. कृष्णनंदन प्रसाद।
वनस्पतिशास्त्र: डॉ. उषा चंदेल, कुमुदनी इदिरा टोप्पो।
अंग्रेजी: डॉ. असीम राज लाल जी, डॉ. माधवीलता अग्रवाल।
वाणिजय: डॉ. अब्दुल करीम, डॉ. सरला जैन, डॉ. हरजीत सिंह भाटिया, डॉ. धनराज मेश्राम, डॉ. एस. आर ठाकुर।
राजनीति विज्ञान: डॉ. निशा शर्मा,, डॉ. नंद कुमार लहरे, डॉ. सुचित्रा खोबरागढे, डॉ अगनू राम ध्रुव, डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, विष्णुराम लोहनी, डॉ. वेदवती मण्डावी, डॉ. राजबाला गुरु।
हिन्दी: डॉ. कल्याणी वर्मा, रमेश अनुपम, डॉ गौरी अग्रवाल, डॉ. जयप्रकाश साव, डॉ. संध्या नलगुण्डवार, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. स्वामी राम बंजारे, डॉ. केशवदास देशलहरा।
समाजशास्त्र: डॉ सुचित्रा शर्मा, ललित कुमार शुक्लाडॉ. कु. किरण मेहर, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, अजरा कुरैशी, डॉ. जीवनलाल बघेल, डॉ. आशुतोष लाल, ललित कुमार पैकरा, डॉ एस.एन. लदेर, एच.एन. भारद्वाज, डॉ. गोपाल प्रसाद रात्रे, डॉ. पुष्पा तिवारी, इतवारीलाल देवांगन, डॉ राजकुमार बनर्जी,, डॉ. देवप्रताप तिर्की।
इतिहास: डॉ सरिता उईके।
राजनीति विज्ञान: डॉ शिव कुमार खांडेकर।
इनके नाम किये गए होल्ड
पुनरीक्षित पदोन्नति समिति द्वारा प्राप्त चयन सूची में से डॉ. भानुप्रताप त्रिपाठी, सहायक प्राध्यापक-गणित, राजेश शुक्ला, सहायक प्राध्यापक इतिहास, डॉ. कमलेश दुबे, सहायक प्राध्यापक राजनीति शास्त्र एवं डॉ. रामायण प्रसाद टण्डन, सहायक प्राध्यापक का विभागीय जांच प्रचलन में होने के कारण उनकी पदोन्नति आदेश जारी किये जाने के संबंध में पृथक से निर्णय लिया जाएगा।
Next Story