छत्तीसगढ़

CG BREAKING: हाफ मर्डर के आरोपी 16 घंटे में गिरफ्तार

Shantanu Roy
30 Oct 2025 10:46 PM IST
CG BREAKING: हाफ मर्डर के आरोपी 16 घंटे में गिरफ्तार
x
छग
Lormi. लोरमी। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में लोरमी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुरानी रंजिश के चलते हत्या का प्रयास करने वाले 3 आरोपियों और 2 अपचारी बालकों को पुलिस ने महज 16 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से दो चाकू, एक लोहे की रॉड, एक मोटरसाइकिल और एक ऑटो बरामद किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, वहीं नाबालिग आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। घटना 28 अक्टूबर 2025 की शाम की है। प्रार्थी कमल कश्यप (28 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03 महामायापारा लोरमी ने थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और उसके दो रिश्तेदार सोम कश्यप तथा कुश कश्यप लोरमी शहर में अलग-अलग स्थानों पर गुपचुप ठेला लगाते हैं। शाम करीब 6 बजे के आसपास वह दोनों को घर बुलाने गया था।

जब तीनों लोग ठेले लेकर घर लौट रहे थे, तभी रानीगांव मेन रोड पर कमल किराना दुकान के पास अचानक विशाल ध्रुव, प्रेम सारथी और उनके साथियों ने मोटरसाइकिल और ऑटो से आकर रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पूर्व की रंजिश को लेकर विवाद शुरू किया और अश्लील गालियां देते हुए हत्या की नीयत से लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर दिया। हमले में सोम कश्यप गंभीर रूप से घायल हुआ जबकि बीच-बचाव में आए कुश कश्यप के हाथ में भी चोट लगी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटित के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की खोजबीन शुरू की। सघन तलाश के बाद पुलिस ने मात्र 16 घंटे के भीतर आरोपियों को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं
1️⃣ विशाल ध्रुव, पिता मनीराम, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03 महामायापारा लोरमी
2️⃣ प्रेम सारथी, पिता नंदकुमार सारथी, उम्र 21 वर्ष, निवासी तुलसाघाट
3️⃣ छोटू ध्रुव, पिता मनीराम, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03 महामायापारा लोरमी
4️⃣ अरुण अनंत, पिता गोपाल दास अनंत, उम्र 19 वर्ष, निवासी सेमरिया
साथ ही दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल हैं।

पूछताछ में सभी आरोपियों ने पूर्व में हुई मारपीट की रंजिश के चलते हत्या की नीयत से हमला करने की बात
स्वीकार
की। पुलिस ने उनके कब्जे से दो चाकू, एक लोहे की रॉड, मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (CG 28 P 6966) और इलेक्ट्रॉनिक ऑटो (CG 28 S 1084) जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 604/2025, धारा 296, 351(2), 115(2), 126(2), 109, 191(2), 191(3), 61(2) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का लोरमी शहर में पैदल जुलूस निकाला, जिससे आम जनता में पुलिस की सख्त कार्रवाई का संदेश पहुंचे।

इसके बाद चारों आरोपियों को जेल भेजा गया और दो नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या हथियारबंद वारदात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और शहर में शांति एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक सुंदरलाल गोरले, प्रधान आरक्षक शेषनारायण कश्यप, आरक्षक नरेश यादव, देवीचंद नवरंग, राजु साहू, युगल किशोर उपाध्याय, कवि टोप्पो, हेमसिंह और परमेश्वर जांगड़े की अहम भूमिका रही। लोरमी पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की शहरभर में सराहना हो रही है। लोगों ने पुलिस के तत्परता और अपराध नियंत्रण के प्रति समर्पण को लेकर प्रशंसा व्यक्त की है।
Next Story