छत्तीसगढ़

CG BREAKING: भीषण सड़क हादसे में GST अधिकारी की दर्दनाक मौत, तीन घायल

Shantanu Roy
17 March 2025 9:34 PM IST
CG BREAKING: भीषण सड़क हादसे में GST अधिकारी की दर्दनाक मौत, तीन घायल
x
छग
Raigarh. रायगढ़। रायगढ़ जिले में नेशनल हाईवे 49 पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें जीएसटी विभाग के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रक्सा पाली गांव के पास हुआ, जब तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में संतुलन खो दिया और सड़क पर तीन से चार बार पलट गई। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मृतक और घायलों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।


रायगढ़ जिले में नेशनल हाईवे 49 पर आज भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें जीएसटी के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं जीएसटी स्टॉफ के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. यह घटना रक्सा पाली गांव के पास की है, जानकारी के मुताबिक, जीएसटी के चार कर्मचारी कार से खरसिया जा रहे थे. गाड़ी तेज रफ्तार में थी, इस दौरान बाइक वाले को बचाने के चक्कर में कार पलट गई. कार सड़क पर तीन से चार बार पलटी मारी. इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई. वहीं अन्य तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. तीनों घायलों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
Next Story