छत्तीसगढ़

CG BREAKING: मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका का राजभवन में हुआ आत्मीय स्वागत

Shantanu Roy
30 July 2024 1:48 PM GMT
CG BREAKING: मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका का राजभवन में हुआ आत्मीय स्वागत
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका का आज राजभवन आगमन हुआ। राजभवन सचिवालय के अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव हिना अनिमेष नेताम ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया।


मनोनीत राज्यपाल Governor की धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका प्रदेश के 10 वें राज्यपाल के रूप में कल 31 जुलाई 2024 को प्रातः 10ः15 बजे राजभवन के दरबार हॉल में शपथ लेंगे। मनोनीत राज्यपाल को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा शपथ दिलायेंगे।
Next Story