छत्तीसगढ़

CG BREAKING: 12 लाख का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
25 Aug 2024 5:42 PM GMT
CG BREAKING: 12 लाख का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
x
छग
Kondagaon. कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में फरसगांव पुलिस गांजा की तस्करी करते युवक को गिरफ्तार किया है। कुल 01 क्विंटल 21 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 12 लाख रुपए है। पिकअप वाहन की कीमत 6 लाख 50 हजार रुपए है। कुल मिलाकर पुलिस ने 18 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। 25 अगस्त को फरसगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से फरसगांव होते हुए रायपुर की ओर अवैध मादक पदार्थ का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना
पर पुलिस ने फरसगांव रांधना रोड पर बरकई पुलिया के पास नाकेबंदी की। मुखबिर के बताए अनुसार सफेद पिकअप को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पिकअप में 3 प्लास्टिक की बोरियों में 20 पैकेट गांजा मिला। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम नबजीत उर्फ नबो सरकार (26) बताया, जो ओडिशा के नवरंगपुर जिले का रहने वाला है। आरोपी को ​​​​​एनडीपीएस एक्ट तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Next Story