छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग: आलू के बोरे में गांजे की तस्करी, 2 करोड़ 25 लाख का गांजा बरामद

jantaserishta.com
15 Aug 2021 1:32 AM IST
CG ब्रेकिंग: आलू के बोरे में गांजे की तस्करी, 2 करोड़ 25 लाख का गांजा बरामद
x
बड़ी खबर

जनता से रिश्ता लगातार शराब बिक्री और नशे के कारोबार पर खबर प्रकाशित करता आ रहा है। जिस खबर का असर देखने को मिल रहा है।

रवि साहू और आशिफ नेहरू नगर (गैंग) को कब पकड़ोगे साहब, दोनों तस्कर तो करोड़ो का गांजा और शराब बेचते है. रायपुर के युवा पीढ़ी को ख़राब कर रहे है...

पेंड्रा: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पकड़े गए गांजे की कीमत 2 करोड़ 25 लाख रुपए है। पता चला है कि ओडिशा के 5 गांजा तस्कर आलू से भरे ट्रक और लग्जरी कार में 15 क्विंटल गांजा छिपाकर मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। आरोपियों से 2 लग्जरी कार और ट्रक जब्त किए गए हैं।

ये पूरी कार्रवाई एसपी त्रिलोक बंसल के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की है। पुलिस को शुक्रवार रात को ही ये सूचना मिली थी कि ओडिशा के तस्कर गांजा लेकर मध्यप्रदेश की ओर जाने वाले हैं। इसके बाद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की पुलिस ने बिलासपुर से पेंड्रा की ओर आने वाली रोड पर घेराबंदी कर कार और ट्रक को पकड़ लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story