छत्तीसगढ़

CG Breaking: महिला टीचर से लूट, पर्स छीनकर भागे बदमाश

Shantanu Roy
29 Jun 2024 4:35 PM GMT
CG Breaking: महिला टीचर से लूट, पर्स छीनकर भागे बदमाश
x
छग
Kondagaon. कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव Kondagaon में बदमाश महिला शिक्षक से पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला के पर्स में 6 लाख के सोने के गहने और 10 से 12 हजार कैश समेत जरूरी दस्तावेज थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल, पुलिस मामला की जांच कर रही है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। CCTV फुटेज निकाले जा रहे हैं।

पीड़िता का नाम रेखा ठाकुर है। महिला के भाई अक्षत ठाकुर ने बताया कि रेखा ठाकुर टूटे हुए चेन को बनाने घर से पैदल निकली थी। जैसे ही वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र Community Health के सामने पहुंची, पीछे से दो व्यक्ति पहुंचे और हाथ में रखा पर्स छीनकर भाग गए। महिला कुछ समझ पाती उससे पहले ही लुटेरे भाग निकले। पीड़िता के मुताबिक पर्स में लगभग 6 तोला सोने के आभूषण, नकदी, पासबुक और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। वह दुकानदारों के रुपए देने और सोने के चैन और अंगूठी को ठीक कराने बाजार गई थी।
Next Story