छत्तीसगढ़
CG BREAKING: धर्मांतरण के आरोप में फादर जोस थॉमस गिरफ्तार
Shantanu Roy
19 May 2025 7:00 PM IST

x
छग
Kawardha. कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर गरमाया हुआ है। कवर्धा में धर्मांतरण के आरोप में पुलिस ने एक चर्च के संचालक फादर जोस थॉमस को गिरफ्तार किया है। जोस थॉमस पर आरोप है कि उसने चंगाई सभा के आड़ में कई लोगों का धर्म परिवर्तन कराया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने BNS और छग धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दें कि रविवार को होली किंग्डम स्कूल के फादर पर हिंदू संगठन के लोगों ने आरोप लगाया था।
बीमारी ठीक करने के बहाने भोले-भाले आदिवासियों को चंगाई सभा की आड़ में धर्म बदलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। फादर अपने निजी मकान के बंद कमरे में बीमारियों से इलाज के बहाने चंगाई सभा के नाम पर गुप्त रूप से धर्मांतरण कराते हैं। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था। प्रार्थी के शिकायत के बाद अब सिटी कोतवाली पुलिस ने चर्च के संचालक फादर जोस थॉमस गिरफ्तार कर लिया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





