छत्तीसगढ़

CG BREAKING: सेंट्रल जेल में कैदी पर प्राणघातक हमला, ब्लेड से गाल को काटा

Shantanu Roy
28 July 2024 9:05 PM IST
CG BREAKING: सेंट्रल जेल में कैदी पर प्राणघातक हमला, ब्लेड से गाल को काटा
x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। अंबिकापुर सेंट्रल जेल में रविवार शाम को लूडो खेलने के दौरान विवाद होने पर एक बंदी ने दूसरे बंदी पर ब्लेड से हमला कर दिया। घायल बंदी को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके चहरे पर चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के सेंट्रल जेल के बैरक नंबर-8 में शाम करीब 5.30 बजे लूडो खेलने के दौरान बंदियों के बीच विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। विवाद के बाद बंदी उत्तम पांडेय ने विनय पांडेय पर ब्लेड से हमला कर दिया।

विनय पांडेय के चेहरे पर उसने ब्लेड से कई वार किए। घायल बंदी अंबिकापुर सेंट्रल जेल में पहले से बंद था। वहीं, बंदी उत्तम को रायपुर सेंट्रल जेल से ट्रांसफर किया गया है। बंदी के पास ब्लेड कहां से आया, इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। मामले में सेंट्रल जेल प्रबंधन ने जांच की बात कही है। जेल अधीक्षक योगेश सिंह से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इससे पहले भी सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच विवाद की स्थिति बनती रही है। खासकर बंदियों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद होता रहा है।
Next Story