छत्तीसगढ़
CG BREAKING: पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, दो-तीन नक्सलियों को गोली लगने की संभावना
Shantanu Roy
3 March 2025 8:44 PM IST

x
छग
Dhamtari. धमतरी। धमतरी जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत आज दिनांक 03-03-25 को धमतरी जिले के थाना खल्लारी के ग्राम मांदागिरी के जंगल में प्रतिबंधित माओवादी की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी. की 25-30 की संख्या में टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। सर्च अभियान के दौरान मांदागिरी के जंगल पहाड़ियों में पुलिस एवं माओवादियों के बीच में आधे घंटे तक मुठभेड़ हुई जिसमें प्रतिबंधित सशस्त्र माओवादियों द्वारा स्वचालित हथियारों से पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया गया, जिसके जवाब में पुलिस पार्टी डीआरजी टीम द्वारा भी पेड़ों की आड़ लेकर आत्मसुरक्षार्थ नक्सलियों पर फायरिंग की गई। रुक-रुक कर लगभग आधा घंटे तक पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया गया जिसमें लगभग दो से तीन नक्सली को गोली लगने की संभावना है। मुठभेड़ पश्चात् घटना स्थल की पुलिस पार्टी डीआरजी द्वारा बारीकी से सघन सर्चिग की जा रही है। विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जायेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





