छत्तीसगढ़
CG BREAKING: कोयला घोटाला मामले में ED ने पेश किया पूरक चालान
Shantanu Roy
28 March 2025 10:35 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में शुक्रवार को ED ने 9 आरोपियों के खिलाफ पूरक चालान पेश किया है। इनमें रानू साहू के पति IAS जयप्रकाश मौर्य समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पेश किए गए चालान में बताया गया है कि आईएएस जयप्रकाश मौर्य रानू साहू के साथ मिलकर काम करते थे। निलंबित IAS रानू साहू पहले ही जेल में बंद है। इसके अलावा, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी भी इस केस में जेल में बंद हैं। हेमंत और वीरेंद्र अवैध कोल लेवी वसूली में सक्रिय रहे हैं। इसके अलावा पारिख और राहुल पर आरोप है कि दोनों कोल घोटाले मामले के किंग पिन सूर्यकांत तिवारी के साथ मिलकर काम करते थे। इन सभी पर आरोप है कि कोयला लेवी के पैसों का कलेक्शन करते थे।
उसे सिंडिकेट से जुड़े लोगों और अधिकारियों तक पहुंचाते थे। साथ ही जोगिंदर सिंह, रामगोपाल व पीयूष भाटिया की भी घोटाले में विशेष भूमिका बताई गई है। कोयला घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 30 जनवरी को बड़ी कार्रवाई करते हुए घोटाले से जुड़े लोगों की संपत्ति कुर्क की थी। इनमें बैंक बैलेंस, वाहन, नगदी, जेवरात और जमीन सहित 100 से अधिक चल और अचल संपत्तियां शामिल थी। इसकी कुल कीमत 49.73 करोड़ रुपए है। ये संपत्तियां कोयला घोटाले के कथित मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी के साथ बाकी आरोपियों की भी है। ईडी की जांच में पता चला है कि कुछ लोगों ने पिछली सरकार में रहे नेताओं और वरिष्ठ राज्य अधिकारियों से मिलीभगत कर कोयला ट्रांसपोर्टर्स से जबरन वसूली की।
Tagsछत्तीसगढ़ कोयला घोटालाईडी कार्रवाईपूरक चालानरानू साहूआईएएस जयप्रकाश मौर्यकोयला लेवी घोटालासूर्यकांत तिवारीसौम्या चौरसियाभ्रष्टाचार मामलाअवैध वसूलीChhattisgarh coal scamED actionsupplementary challanRanu SahuIAS Jaiprakash Mauryacoal levy scamSuryakant TiwariSaumya Chourasiyacorruption caseillegal recoveryछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





