छत्तीसगढ़
CG BREAKING: 14 साल के मासूम की नदी किनारे मिली लाश, परिजन सदमें में
Shantanu Roy
1 April 2025 6:34 PM IST

x
छग
Baloda Bazaar. बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के लवन थाना क्षेत्र से 2 दिन से लापता 14 वर्षीय बालक का शव आज महानदी के किनारे डोंगरीडीह में मिला है. शव बरामद होने के बाद से इलाके मं सनसनी मच गई है. नाबालिग की मौत का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. नाबालिक की हत्या की आशंका जताई जा रही है. बता दें, मृतक निरंजन घृतलहरे के परिजनों ने 2 दिन पहले ही उसकी गुमशूदगी की रिपोर्ट लवन थाना में दर्ज कराई थी. लेकिन उसके मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले में हत्या की आशंका जता रही है और मामले में परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. इस मामले में बलौदा बाजार एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट स्थिति सामने आएगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





