छत्तीसगढ़
CG BREAKING: पेड़ पर लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश, इलाके में फैली सनसनी
Shantanu Roy
15 Jun 2025 8:22 PM IST

x
छग
Manendragarh. मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम बालागांव के जंगल में युवक एवं युवती का शव एक ही फंदे पर फांसी में झूलता मिला। दोनों गुरुवार की रात से लापता था। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों अलग-अलग जाति के थे, संभवतः इस कारण परिजन उनकी शादी को लेकर तैयार नहीं थे। मामला मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत सरईटोला के घुटरा निवासी अमर सिंह (24 वर्ष) का प्रेम संबंध गांव के ही दूसरे मोहल्ले में रहने वाली चंपा बाई अगरिया (20 वर्ष) के साथ कुछ वर्षों से था। दोनों गुरुवार रात से अपने-अपने घर से लापता थेे। परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन दोनों का पता नहीं चल रहा था। इसके कारण परिजन दोनों के साथ भाग जाने की आशंका भी व्यक्त कर रहे थे। रविवार सुबह बालागांव के ग्रामीण जंगल की ओर गए थे।
जहां घाघी नदी के किनारे एक पेड़ में युवक एवं युवती का शव फांसी में झूलता देखा। शव से बदबू भी आने लगी थी। इसकी सूचना मनेंद्रगढ़ पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर मनेंद्रगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। युवक एवं युवती का शव एक ही फंदे पर झूलता मिला। उनकी शिनाख्त अमर सिंह एवं चंपा अगरिया के रूप में ग्रामीणों ने की। परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने कहा कि दोनों ने साथ में फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। दोनों के बीच प्रेम संबंध की जानकारी ग्रामीणों को भी थी। माना जा रहा है कि दोनों की जाति अलग होने के कारण परिवारजन शादी को तैयार नहीं हुए, इसलिए दोनों ने साथ मरने का फैसला लिया। मृतक अमर सिंह के पिता प्रेम सिंह एवं एक बहन ने भी पूर्व में फांसी लगा आत्महत्या कर ली थी। घटना को लेकर अमर सिंह के परिजन सदमें में हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





