छत्तीसगढ़

CG BREAKING: साइकिल सवार को कार चालक ने मारी ठोकर, देखें खौफनाक VIDEO...

Shantanu Roy
28 Sept 2024 3:55 PM IST
CG BREAKING: साइकिल सवार को कार चालक ने मारी ठोकर, देखें खौफनाक VIDEO...
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। न्यायधानी में हादसे का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है. तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मारी, जिससे छात्र उछलकर 10 फीट दूर जा गिरा. इस घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसा सत्यम चौक के पास हुआ. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने कार की पहचान कर वाहन जब्त कर लिया है और कार्रवाई कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, 26 सितंबर करीब सुबह 11 बजे एक स्कूली छात्र सत्यम चौक का सिग्नल क्रॉस कर रहा था, इसी दरमियान कार वाले ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए स्कूली छात्र को टक्कर मार दी, जिससे वह कुछ कदम दूर उछलकर जा गिरा। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया था। इधर घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम सक्रिय हुई. कार चालक उत्कर्ष कुमार दुबे निवासी सुमंगल अपार्टमेंट फेस 2 लिंक रोड बिलासपुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है।
Next Story