छत्तीसगढ़

CG BREAKING : CRPF जवान ने साथी जवानों पर चलाई गोली, 3 की मौत, 4 घायल

jantaserishta.com
8 Nov 2021 7:57 AM IST
CG BREAKING : CRPF जवान ने साथी जवानों पर चलाई गोली, 3 की मौत, 4 घायल
x
बड़ी खबर

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जिले के मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में CRPF जवान ने साथी जवानों पर ही गोली चला दी। वारदात में मौके पर तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

इनमें से 1 जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में किसी बात को लेकर CRPF के 50वी बटालियन के जवानों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने ​ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।
वारदात में कई जवान घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय तीन जवानों की सांस थम गई। 4 अन्य घायल जवानों को तेलंगाना के भद्राचलम इलाज के लिए भेजा गया है। 4 में से एक जवान की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना को लेकर अभी तक वरिष्ठ अधिकारियों के बयान सामने नहीं आए हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story