छत्तीसगढ़

CG BREAKING: सिरफिरे आशिक ने युवती पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार

Shantanu Roy
11 Jan 2025 12:23 AM IST
CG BREAKING: सिरफिरे आशिक ने युवती पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में एक युवती पर उसके आशिक ने चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। हत्या के प्रयास की इस घटना की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस ने बताया कि युवती अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी। विवाद के बाद आरोपी चाकू से हमला करने के बाद फरार हो गया। हत्या के प्रयास का ये मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी इलाके की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल युवती का नाम नीलू कश्यप है। पुलिस की प्राथमिक जांच में ये बात सामने आया है कि युवती अपने प्रेमी सनत कश्यप के साथ लिव इन में रह रही थी।


शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद तैश में आकर सनत कश्यप ने अपनी लिव इन पार्टनर पर चाकू से जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उधर इस घटना की जानकारी के बाद घायल युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने किन वजहों से लड़की पर जानलेवा हमला किया,अभी इस बात का खुलासा नही हुआ है। पीड़िता का बयान दर्ज होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सनत कश्यप की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
Next Story