छत्तीसगढ़
CG BREAKING: आकाशीय बिजली गिरने से दंपत्ति की दर्दनाक मौत
Shantanu Roy
19 May 2025 9:03 PM IST

x
छग
Kawardha. कवर्धा। कवर्धा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान और उसकी पत्नी की मौत हो गई। सिंगापुर गांव में प्याज की फसल को बारिश से बचने के लिए दोनों खेत में तिरपाल लगाने गए थे। इस दौरान बिजली गिर गई। मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है। घटना 18 मई रविवार की है। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे लेकिन गणेश पटेल (40) और मीरा पटेल (36) की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में शोक है।
गणेश ने अपने खेत में प्याज की फसल लगाई थी। अचानक मौसम बदला। आंधी और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बेमौसम हो रही बारिश से प्याज की फसल खराब हो सकती थी। जिससे किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता। इसलिए वह अपनी पत्नी के साथ फसल बचाने पहुंचा था। जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की। पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





