छत्तीसगढ़

CG BREAKING: कांस्टेबल की बेरहमी से हत्या...परिवार से मिलने पहुंचा था मृतक

Admin2
29 Jan 2021 12:35 PM IST
CG BREAKING: कांस्टेबल की बेरहमी से हत्या...परिवार से मिलने पहुंचा था मृतक
x
जांच में जुटी पुलिस

बीजापुर। जांगला थानाक्षेत्र के कोतरापाल में नक्सलियों ने एक DRG जवान की हत्या कर दी है। साल 2014 में सोमडु उर्फ मल्लेश सोमडु उर्फ मल्लेश ने माओवादी विचारधारा को त्यागकर आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद सोमडु पुलिस में भर्ती हुआ था। आत्मसमर्पण करने के बाद सोमडु को DRG में कांस्टेबल का पद मिला था।

सोमडु बीते दिनों अपने बच्चों से मिलने गांव गया था, इसी दौरान नक्सलियों ने हमला कर सोमडु मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस घटनास्थल पहुंची है। एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की जानकारी दी है। बता दें कि सोमडु उर्फ मल्लेश पूर्व में माओवादी के पश्चिम बस्तर डिवीज़न कमेटी का सदस्य रहा है।

Next Story