छत्तीसगढ़

CG BREAKING: कांग्रेसी पार्षद ने युवक की कर दी हत्या, थाने में किया सरेंडर

Shantanu Roy
5 Nov 2024 8:02 PM IST
CG BREAKING: कांग्रेसी पार्षद ने युवक की कर दी हत्या, थाने में किया सरेंडर
x
छग
Janjgir. जांजगीर। जिले के नवागढ़ इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस के एक पार्षद आनंद कश्यप ने पुरानी रंजिश के चलते एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी है। आरोपी कांग्रेस पार्षद ने लोहे की रॉड से शख्स को मौत के घाट उतारा और फिर थाने में खुद ही सरेंडर भी कर दिया। पुलिस ने आनंद कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुए इस मर्डर से इलाके में सनसनी का माहौल है। घटना नवागढ़ चाम्पा रोड की बताई जा रही है।
Next Story