छत्तीसगढ़

CG BREAKING: कलेक्टर दूर-दारज गांव तक पहुंचे, BMO और डॉक्टर को किया सस्पेंड

Shantanu Roy
10 July 2024 4:52 PM GMT
CG BREAKING: कलेक्टर दूर-दारज गांव तक पहुंचे, BMO और डॉक्टर को किया सस्पेंड
x
छग
Surguja. सरगुजा। सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर बुधवार को उदयपुर के दूरस्थ गांव पेंडरखी, पहाड़कोरजा, झिंगाझरिया, बकोई, मुंदराडांड और खुझी पहुंचे। दूरस्थ गांवों में पहुंचने के लिए दुर्गम रास्तों पर कलेक्टर ने खुद बाइक चलाई। कलेक्टर ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां शिक्षक और बच्चों की उपस्थिति के साथ ही शिक्षा का स्तर अच्छा मिला। पेंडरखी का स्वास्थ्य केंद्र बंद मिला। कलेक्टर ने BMO और ड्यूटी डॉक्टर को निलंबित करने का निर्देश दिया है। स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति को लेकर कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। ग्राम पेंडरखी में स्कूल में स्वच्छता और अच्छे शिक्षण कार्य, मध्यान्ह भोजन की अच्छी गुणवत्ता मिली। कलेक्टर ने खुद जमीन पर बैठकर भोजन भी किया। कलेक्टर ने सही व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिए हैं। कलेक्टर पेंडरखी से पहाड़ कोरजा खुद बाइक चलाकर पहुंचे। यहां वन मार्ग चारपहिया वाहनों के लायक नहीं है। पेंडरखी प्राथमिक शाला एक शिक्षक के
भरोसे चलता मिला।

कलेक्टर ने DEO को अतिरिक्त शिक्षक भेजने के निर्देश दिए। पहाड़कोरजा गांव में आंगनबाड़ी की भी मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर विलास भोसकर ने जिले की सीमा पर बसे दूरस्थ झिंगाझरिया, बकोई और मुंदराडांड प्राथमिक शालाओं और आंगनबाड़ियों में बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षा का स्तर देखकर शिक्षकों के प्रयास की सराहना की। ग्राम खुझी में भी कलेक्टर मोटरसाइकिल से पहुंचे। यहां भी स्कूल में बच्चों की अच्छी उपस्थिति मिली। स्कूली बच्चों ने सवालों का तत्काल जवाब दिया। कलेक्टर को पेंडरखी पीएस के साथ ही पहाड़कोरजा, मुंदराडांड और खुझी के एकल शिक्षकीय होने की जानकारी मिली। चारों स्कूलों में कलेक्टर ने अतिरिक्त शिक्षक भेजने कहा। संकुल में शिक्षण कार्य, मध्यान्ह भोजन की अच्छी व्यवस्था और स्कूल परिसरों में सफाई के लिए कलेक्टर ने सीएसी सुनील कुमार यादव को आगामी 15 अगस्त में पुरस्कृत किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र पेंडरखी बंद मिला। अस्पताल में न डॉक्टर पहुंचे थे और न ही स्टाफ। इससे भड़के कलेक्टर ने BMO और RHO को निलंबित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद CMHO डॉ आरएन गुप्ता को प्रतिवेदन बनाने के लिए कहा है।
Next Story