छत्तीसगढ़
CG BREAKING: कलेक्टर ने तहसीलदारों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
Shantanu Roy
30 Aug 2024 10:42 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। काम में ढिलाई बरतने के आरोप में बिल्हा तहसील के नायब तहसीलदार लखेश्वर किरण, विनीता शर्मा और पचपेड़ी के नायब तहसीलदार अप्रितम पाण्डेय को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है. यह कार्रवाई कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर की गई है, जिन्होंने हाल ही में राजस्व मामलों की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान राजस्व अधिकारियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और शुद्धता की कमी सामने आई, जिसके बाद यह नोटिस जारी किए गए हैं. कलेक्टर शरण ने निर्देश दिए हैं कि गिरदावरी का काम पूरी पारदर्शिता और सही तरीके से किया जाए, ताकि राजस्व मामलों में कोई भी त्रुटि न हो और लोगों को सही और समय पर सेवाएं मिल सकें. बता दें, नोटिस प्राप्त अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा और उनके उत्तर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





