
x
छग
Kondagaon. कोंडागांव। कोंडागांव के मरारपारा निवासी 28 वर्षीय सैफ खान को एक साल के लिए जिलाबदर कर दिया गया है। सैफ खान पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 4, 5 (क) (ख) के तहत मामला दर्ज कर जिलाबदर की कार्रवाई का प्रस्ताव पेश किया था। इस प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अधिनियम की धारा 3, 5 और 6 में प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल किया। यह प्रतिबंध 19 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सैफ खान न केवल कोंडागांव बल्कि आसपास के सात जिलों- कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और धमतरी की सीमाओं में भी प्रवेश नहीं कर सकेगा। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए की गई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





