छत्तीसगढ़

CG BREAKING: CM साय मंत्रालय में ले रहे वन टू वन बैठक

Shantanu Roy
15 July 2024 2:14 PM GMT
CG BREAKING: CM साय मंत्रालय में ले रहे वन टू वन बैठक
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रालय में वन टू वन बैठक कर रहे हैं और अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ले रहे है। चार घंटे से मंत्रालय में मैराथन कामकाज जारी है। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के संबंध में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए जा रहे है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय Vishnudev sai अभी हाल ही में आयोध्या से वापस लौटे है। जिसके बाद CM साय समय सीमा में कार्यों को निपटाने के निर्देश दिए है। व्यस्तताओं के बावजूद मंत्रालय में जाकर तेज़ी से निपटा काम रहे है। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

Chhattisgarh Vision Document: मुख्यमंत्री के समक्ष युवा, कृषक, महिला व प्रबुद्धजन साझा करेंगे अपने विचार
छत्तीसगढ़ नीति आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विजन डाक्यूमेंट 2047 तैयार करने के संबंध में 16 जुलाई को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संवाद कार्यक्रम में ‘युवा, कृषक, महिला व प्रबुद्धजन‘ परिचर्चा में भाग लेंगे और विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संबंध में अपनी परिकल्पनाओं के संबंध में अपने विचार व्यक्त करेंगे। संवाद कार्यक्रम के समापन सत्र दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कार्यक्रम में शामिल होकर ‘युवा, कृषक, महिला व प्रबुद्धजनों‘‘ से संवाद करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी करेंगे।
राज्य नीति आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ सत्र स्थानीय न्यू सर्किट हाउस में सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विजन@2047 की पृष्ठभूमि, परिकल्पना और विजन डाक्यूमेंट्स तैयार करने के संबंध में प्रस्तुतिकरण होगा। इसके बाद वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी शुभारंभ सत्र को सम्बोधित करेंगे। सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक ‘युवा, कृषक, महिला व प्रबुद्धजनों के गु्रप से अलग-अलग चर्चा होगी। समापन सत्र दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगा। इस सत्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ ‘युवा, कृषक, महिला व प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ विजन को लेकर अपनी परिकल्पना साझा करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस परिकल्पना को साकार करने में राज्य की प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए राज्य नीति आयोग द्वारा आगामी राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर 2024 को विजन डॉक्यूमेंट ‘अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन/2047‘ जारी किया जाएगा।
Next Story