छत्तीसगढ़

CG BREAKING: बचपन का प्यार फ्रेम सहदेव सड़क हादसे में हुआ घायल, आई गंभीर चोट

jantaserishta.com
28 Dec 2021 7:24 PM IST
CG BREAKING: बचपन का प्यार फ्रेम सहदेव सड़क हादसे में हुआ घायल, आई गंभीर चोट
x
बड़ी खबर

रायपुर: बसपन का प्यार गाना गाकर ख्याति पाने वाले सहदेव दिर्दो सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं. सुकमा के अस्पताल में सहदेव को भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

सहदेव छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. पैनडेमिक के दौरान जब कई लोग घर बैठे वीड‍ियोज और रील्स बना रहे थे, तब सहदेव का गाना 'बसपन का प्यार' भी खूब पॉपुलर हुआ था. सोशल मीडिया ने उन्हें रातोरात स्टार बना दिया था. बच्चे का वीड‍ियो इतना वायरल हुआ कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सामने सहदेव से इस गाने को गाने की गुजार‍िश की.
सहदेव के स्कूल टीचर ने 2019 में उनका एक वीड‍ियो रिकॉर्ड किया था. सहदेव अपने क्लास के अंदर स्कूल यून‍िफॉर्म में बचपन का प्यार गाने को लड़खड़ाती लेक‍िन बुलंद आवाज में बसपन का प्यार ल‍िर‍िक्स के साथ गाते हैं. टीवी के कई स्टार्स इस पर रील्स बना चुके हैं. रैपर बादशाह ने भी इस गाने का र‍िमिक्स वर्जन सहदेव के साथ तैयार किया.








jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story