छत्तीसगढ़
CG BREAKING: डिवाइडर से टकराई कार, भाजपा नेता की पत्नी समेत दो की मौत
Shantanu Roy
17 July 2025 7:20 PM IST

x
छग
Kondagaon. कोंडागांव। जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जुगानी कैंप के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मृतकों की पहचान राजेश्वरी ठाकुर (पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर की पत्नी) और नगर पालिका कर्मचारी शर्मिला सरकार के रूप में हुई है। दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
इस हादसे में जैनेंद्र ठाकुर का बेटा भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, परिवार रायपुर से कोंडागांव लौट रहा था, तभी जुगानी कैंप के पास तेज रफ्तार के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ा और कार डिवाइडर से टकरा गई। फिलहाल कोंडागांव पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Tagsकोंडागांव सड़क हादसाराजेश्वरी ठाकुरशर्मिला सरकारकार दुर्घटनाभाजपा नेता परिवारसड़क दुर्घटना छत्तीसगढ़Kondagaon road accidentBJP leader's wife killedcar crashJugani CampSharmila SarkarChhattisgarh accidentdead on spotinjured sonछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





