छत्तीसगढ़

CG BREAKING: मजदूरी के विवाद में जीजा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
18 Aug 2024 2:43 PM GMT
CG BREAKING: मजदूरी के विवाद में जीजा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Jashpur. जशपुर। तपकरा इलाके में घटी एक दर्दनाक घटना में एक व्यक्ति ने अपने जीजा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त को सरस्वती बाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसका भाई सुधा राम यादव, उसके पति संतोष यादव से मजदूरी का पैसा मांग रहा था। दोनों के बीच हुए विवाद के दौरान सुधा राम ने संतोष यादव पर टंगिया से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संतोष यादव को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सुधा राम यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले की जांच जारी है। प्रकरण की सम्पूर्ण विवेचना एवं अरोपी की गिर० में थाना प्रभारी उप निरी० खोमराज ठाकुर, सउनि० अनिल कामरे, प्र०आर० 385 अजय लकडा, आर0 583 शिवशंकर राम, आर० धिरेन्द्र मधुकर, आर0 123 अविनाश लकडा की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और आश्वासन दिया है कि दोषी को सख्त सजा मिलेगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए
रखने की अपील की है।


प्रार्थिया सरस्वती बाई पति संतोष यादव उम्र 38 वर्ष सा० तपकरा इंदिरा निवास थाना तपकरा की थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17.08.2024 को प्रातः इसका पति इसे लेने समडमा जामडांड गया था। प्रार्थिया का छोटा भाई सुधा राम यादव अपने जीजा संतोष राम यादव का कालर पकडकर इशारे से बोलकर पूर्व में मजदूरी किये थे उसका पैसा मांगने लगा तब इसका पति संतोष यादव पूर्व में ही 3000 रू0 दे दिया हूँ और कौन सा पैसा मांग रहे हो बोला तो आपस में झूमा झटकी करने लगे। जिसे घर वालों के द्वारा बीच बचाव किया गया। उसके बाद इसका भाई आरोपी सुधा राम यादव गाय बैल चराने के लिये घर में रखे टंगिया को पकडकर घर से चला गया। उसके बाद इसकी बहुरानी ममता बाई के द्वारा तबियत खराब होने की बात बोलने पर उपचार के लिये प्रार्थिया सरस्वती बाई, इसकी बहन महिमा यादव के साथ बहुरानी ममता यादव को उपचार के लिये सुंदरगढ जाने के लिये दोपहर 02 बजे लगभग मेन रोड समडमा बस स्टैंड पैदल आये थे। उसी समय ममता यादव डाक्टर पर्ची को भूल गई हूँ कहकर वापस घर की ओर जा रही थी उसी समय इसका पति संतोष यादव घर से मोटर सायकल से वापस आता देखकर उसके साथ पर्ची लेने के लिये घर तरफ जा रहे थे उसी समय प्रार्थिया के पति संतोष यादव को इसका छोटा भाई सुधा राम यादव के द्वारा पैसे की बात को लेकर अपने पास रखे टंगिया से सिर, गर्दन, कमरऔर पैर में मार कर गंभीर चोट पहुंचाकर घायल कर दिया जिसे उपचार के लिये हॉलीकास अस्पताल कुनकुरी लेकर गयं थे जहां डॉक्टर साहब के द्वारा मृत्यु होना बताया गया है।
Next Story