
x
छग
Kondagaon. कोंडागांव। कोंडागांव जिले में एक युवक और युवती के शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले हैं। मृतकों की पहचान केशव नेताम (19 साल) और एक 17 साल की छात्रा के रूप में हुई है। केशव नेताम कार शो-रूम में काम करता था, जबकि युवती कॉलेज फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। दोनों धामनपुरी गांव के ही रहने वाले थे। युवती अपने चाचा के घर में रहती थी, क्योंकि उसके माता-पिता नहीं हैं। घटना बांसकोट थाना क्षेत्र के ग्राम धामनपुरी की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया है।
बांसकोट चौकी प्रभारी नरेश साहू के अनुसार, घटना 17 सितंबर की शाम की है। गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर बाजार लाड़ी के पास लाश मिली है। पुलिस को प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस हत्या और अन्य संभावित कारणों की भी गहनता से जांच कर रही है। यह जिले में 10 दिनों के भीतर इस तरह की दूसरी घटना है। इससे पहले 10 सितंबर को उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था, जिसमें युवक-युवती के शव फंदे से लटके मिले थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





