
x
CM साय और बृजमोहन अग्रवाल ने जताया शोक
Raipur. रायपुर। शहर के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा के कट्टर समर्थक रहे रिज़वान पटवा के असामयिक निधन की खबर से रायपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि वे उपचार के बाद रायपुर लौट रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश गढ़चिरौली के आसपास रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार, रात्रि लगभग 11:30 बजे उनके निधन का समाचार प्राप्त हुआ, जिसने उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों को स्तब्ध कर दिया। उनके पार्थिव शरीर को रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है और संभवतः सुबह तक रायपुर पहुंचने की संभावना है। रिज़वान पटवा अपने बेबाक विचारों, साहसी व्यक्तित्व और भाजपा के प्रति निष्ठा के लिए जाने जाते थे। पार्टी के कई कार्यक्रमों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके असामयिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दे।
Tagsरिज़वान पटवानिधनभाजपा समर्थकरायपुरहैदराबाद इलाजगढ़चिरौलीअंतिम यात्राRizwan PatwadeathBJP supporterRaipurHyderabad treatmentGadchirolifinal journeyछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





