छत्तीसगढ़

CG BREAKING: BJP ने 27 नेताओं को किया निष्कासित

Shantanu Roy
3 Feb 2025 10:13 PM IST
CG BREAKING: BJP ने 27 नेताओं को किया निष्कासित
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बागी नेता भी चुनावी मैदान में है. भाजपा अपने बागी नेताओं को मनाने में नाकाम रही और अब निष्कासन की कार्रवाई शुरू दी है. इस बीच आज भाजपा ने 27 नेताओं के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की है।


भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने के आरोप और अनुशासन भंग करने के मामले में नेताओं पर निष्कासन की कार्रवाई की है. जिसमें नगर पालिका परिषद रतनपुर, नगर पंचायत मल्हार, नगर पालिका निगम बिलासपुर, नगर पालिका बोदरी, नगर पंचायत बिल्हा के कुल 27 नेता शामिल हैं।
Next Story