छत्तीसगढ़

CG BREAKING: IPS अधिकारी को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, मिला संचालक लोक अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार

jantaserishta.com
21 Jan 2022 7:36 PM IST
CG BREAKING: IPS अधिकारी को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, मिला संचालक लोक अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर. 1992 बैच के IPS अधिकारी अरूण देव गौतम को संचालक लोक अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा वेतन 2016 के नियम-12 के तहत संचालक लोक अभियोजन के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वेतनमान समकक्ष घोषित किया गया है. यह आदेश गृह विभाग ने जारी किया है.

बता दें कि IPS अरूण देव गौतम को सचिव गृह एवं जेल विभाग (राज्य प्रतिनियुक्ति पर) एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार को अपने वर्तमान कर्तव्य के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक संचालक लोक अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story