CG BREAKING: दंतेवाड़ा से बड़ी खबर, 5 लाख के इनामी नक्सली को पुलिस ने किया ढेर

रायपुर: केंद्रीय सुरक्षा बल जल्द ही नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में बेहद समन्वित और आक्रामक अभियान शुरू करने जा रहे हैं. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. खुफिया जानकारी के हवाले से सूत्रों ने बताया कि बरसात का मौसम खत्म होते ही नक्सली सुरक्षा बलों पर बड़े हमले करने के लिए खुद को फिर से संगठित कर रहे हैं.
इस बीच छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में डीआरजी और इंद्रावती क्षेत्र समिति के माओवादियों के बीच आज मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में जवानों ने एक 5 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है. एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे. तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों फायरिंग शुरु कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों गोलीबारी की. जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया है. माओवादी का शव भी बरामद किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





