छत्तीसगढ़

CG BREAKING: दंतेवाड़ा से बड़ी खबर, नक्सलियों ने गोपनीय सैनिक को उतारा मौत के घाट

jantaserishta.com
10 Nov 2021 9:45 AM IST
CG BREAKING: दंतेवाड़ा से बड़ी खबर, नक्सलियों ने गोपनीय सैनिक को उतारा मौत के घाट
x

दंतेवाड़ा: नक्स​ल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा में नक्सलियों का आतंक थम नहीं रहा है। गोपनीय सैनिक की नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया। टेटम में नक्सलियों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार मृत युवक पूर्व सरपंच का बेटा है। बताया जा रहा है कि बीते साल मृतक ने सरेंडर किया था। वहीं अब नक्सलियों ने धारदार हथियार से मौत के घाट उतार किया। कटेकल्याण थाना इलाक़े का मामला है।

मालूम हो कि दंतेवाड़ा में लगातार नक्‍सलियाें के समर्पण से नक्‍सली बौखलाए हुए हैं। हाल ही में इस क्षेत्र में बड़ी मुठभेड़ भी हुई है। इस मुठभेड़ में डीआरजी जवानों और नक्सलियो के बीच फायरिंग हुई थी। मुठभेड़ में तीन महिला नक्‍सलियों के मारे जाने का दावा किया गया था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story