CG BREAKING: बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, कलेक्टर कार्यालय का फर्जी चेक लगाकर बैंक से 1 करोड़ रुपये निकले, एडीएम ने दर्ज कराई FIR

कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में कलेक्टर कार्यालय का फर्जी चेक लगाकर बैंक से 1 करोड़ 29 लाख रुपये निकालने के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। 3 लोगों के नाम से 21 फर्जी चेक स्टेट बैंक में लगाकर 23 दिन के भीतर राशि आहरण किया गया है। बैंक प्रबंधन ने इसकी सूचना कलेक्टर कार्यालय को दी, तब मामले का खुलासा हुआ। जिन नंबरों वाले 21 चेकों से रुपये का आहरण किया गया है, वे कलेक्टर कार्यालय में सुरक्षित हैं। ऐसे में चेक की क्लोनिंग या डुप्लीकेट चेक बनवाकर रुपये निकालने का अंदेशा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





