छत्तीसगढ़
CG BREAKING: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, नकली शराब का गोरखधंधा बेनकाब
Shantanu Roy
20 March 2025 6:26 PM IST

x
छग
Balrampur. बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में नकली शराब बनाने के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली शराब और इसे बनाने की सामग्री बरामद की गई है। इस दौरान एक आरोपी रामानुजगंज निवासी रवि गुप्ता को कार समेत पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा कि आरोपी नकली शराब बनाकर छत्तीसगढ़ और झारखंड में सप्लाई करता था. पूरा मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र के कंचननगर का है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि रामानुजगंज थाना क्षेत्र के कंचननगर में नकली शराब बनाने का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान टीम को भारी मात्रा में नकली शराब बनाने की सामग्री मिली, जिसमें स्प्रीट, दारू की शीशियां, अलग-अलग ब्रांड के रेपर, बारकोड, हॉलमार्क स्टीकर आदि बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को कार समेत गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि आरोपी पहले शराब दुकान में काम कर चुका है, जिससे उसे शराब निर्माण और ब्रांडिंग की पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने नकली शराब बनाने और उसे बाजार में खपाने का गोरखधंधा शुरू कर दिया था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी नकली शराब को छत्तीसगढ़ और झारखंड के कई इलाकों में सप्लाई कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि इस रैकेट में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। आबकारी उपनिरीक्षक नीरज साहू ने बताया कि पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मामले की गहन जांच में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, इस नकली शराब के नेटवर्क का विस्तार जानने के लिए जांच तेज कर दी गई है।
Tagsनकली शराबछत्तीसगढ़आबकारी विभागपुलिस कार्रवाईरामानुजगंजझारखंड सप्लाईअवैध कारोबारकंचननगरशराब तस्करीआरोपी गिरफ्तारFake liquorChhattisgarhExcise DepartmentPolice actionRamanujganjJharkhand supplyillegal tradeKanchannagarliquor smugglingaccused arrestedछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





