छत्तीसगढ़
CG BREAKING: DMF घोटाले में एसीबी/EOW की बड़ी कार्रवाई, चार अधिकारी गिरफ्तार
Shantanu Roy
9 May 2025 10:35 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राज्य की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बहुचर्चित डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) घोटाले में आज 9 मई 2025 को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तत्कालीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों की गिरफ्तारी ब्यूरो के अपराध क्रमांक 02/2024 के तहत की गई है, जिसमें विस्तृत विवेचना के बाद पर्याप्त साक्ष्य सामने आए। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 13 मई 2025 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:
भरोसा राम ठाकुर – तत्कालीन नोडल अधिकारी, डीएमएफटी, जिला कोरबा
भूनेश्वर सिंह राज – तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कोरबा
राधेश्याम मिर्झा – तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कोरबा
वीरेंद्र कुमार राठौर – तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कोरबा
सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों पर डीएमएफ फंड में वित्तीय अनियमितताओं, कदाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप हैं। मामले की जांच अभी भी जारी है, और आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





