छत्तीसगढ़
CG BREAKING: श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 10 गंभीर
Shantanu Roy
26 Feb 2025 11:41 PM IST

x
छग
Dhamtari. धमतरी। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सुबह से ही शिवालयों और मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा. इस बीच छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शिव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस घटना में करीब 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना से श्रद्धालुओं में भय का माहौल बन गया और मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना भखारा क्षेत्र के डुमराही तालाब किनारे स्थित शिव मंदिर की है।
जहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे थे. इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के इस हमले में डॉक्टर अभिजीत जैन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उनके शरीर में सैकड़ों मधुमक्खियों के डंक चुभ गए, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई. उन्हें इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है. वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





