छत्तीसगढ़
CG BREAKING: बस्तर फाइटर के जवान ने की खुदकुशी, बिस्तर पर सोते समय उठाया भयानक कदम
jantaserishta.com
10 Nov 2024 10:09 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
केशकालः छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बस्तर फाइटर बटालियन में पदस्थ एक जवान ने खुदकुशी कर ली। जवान ने खुद को अपने सर्विस पिस्टल से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। एसपी वाय अक्षय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव के बारदा का रहने वाला जवान हरीलाल नाग बस्तर फाइटर्स में पदस्थ था। उनकी पोस्टिंग धनोरा थाने में थी। नक्सल गतिविधियों की सूचना लेने वह अपने गांव आया हुआ था। इसी दौरान उन्होंने सोते समय खुद को गोली मारकर की आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची उरन्दाबेड़ा थाना पुलिस मौके से पिस्टल और मोबाइल बरामद किया। घटना की सूचना पर फरसगांव एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा और केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, जब किसी जवान ने आत्महत्या की है। 2 महीने के अंदर यह 7वां माामला है। इससे पहले 5 जवान अपनी जान दे चुके हैं। वहीं एक पुलिस कॉन्स्टेबल की हालत गंभीर रही। इनमें SSB का कॉन्स्टेबल और CRPF का हेड कॉन्स्टेबल भी शामिल हैं।
Tagsछत्तीसगढ़कोंडागांवबस्तर फाइटर बटालियनखुदकुशीChhattisgarhKondagaonBastar Fighter BattalionSuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





