छत्तीसगढ़

CG BREAKING: बस्तर फाइटर जवान ने सर्विस रायफल से की आत्महत्या

SHIDDHANT
11 May 2026 11:12 PM IST
CG BREAKING: बस्तर फाइटर जवान ने सर्विस रायफल से की आत्महत्या
x
छत्तीसगढ़
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बल से जुड़ी एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां Bastar Fighters के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बीजापुर कोतवाली थाना के सामने हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, मृतक जवान की पहचान दिलीप तेलम के रूप में हुई है, जो उसूर ब्लॉक के मुर्दोण्डा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उसने अचानक अपनी रायफल से खुद पर फायर कर लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हथियार जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
इसी तरह की एक और घटना धमतरी जिले में सामने आई है, जहां Chhattisgarh Armed Force (CAF) के जवान ने आत्महत्या कर ली। शहर की पिंक सिटी कॉलोनी में किराए के मकान में जवान का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है, जो भटगांव का निवासी था और सूरजपुर में पदस्थ था।
बताया जा रहा है कि वह हाल ही में चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेकर लौटा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोनों घटनाओं के बाद सुरक्षा बलों में शोक और चिंता का माहौल है। पुलिस दोनों मामलों में अलग-अलग जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है।
Next Story