छत्तीसगढ़

CG BREAKING: अनवर ढेबर और IAS अनिल टुटेजा की 5 दिन की रिमांड बढ़ी

Shantanu Roy
9 July 2025 8:16 PM IST
CG BREAKING: अनवर ढेबर और IAS अनिल टुटेजा की 5 दिन की रिमांड बढ़ी
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी-ईओडब्ल्यू (ACB-EOW) ने आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और व्यवसायी अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। यह घोटाला राज्य में चावल मिलिंग से जुड़ा हुआ है, जिसमें करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार की बात सामने आई थी। एसीबी और ईओडब्ल्यू की जांच में पाया गया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत संग्रहित चावल की कस्टम मिलिंग में नियमों को ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की गईं।

गिरफ्तार आरोपी
अनिल टुटेजा, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी
अनवर ढेबर, कारोबारी और रसूखदार व्यापारी

जांच एजेंसियों ने दोनों को मामले में संलिप्त पाते हुए गिरफ्तार किया और कोर्ट से रिमांड की मांग की, जिसे मंजूर कर 5 दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है। इस दौरान उनसे दस्तावेजी सबूतों, लेनदेन और निर्णय प्रक्रिया में मिलीभगत को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। राज्य में धान खरीदी के बाद मिलरों को चावल मिलिंग के लिए सौंपा जाता है। इसी प्रक्रिया में कस्टम मिलिंग, ट्रांसपोर्टेशन, कमीशन और उठाव से जुड़े चरणों में भारी अनियमितताएं पाई गईं। जांच में सामने आया कि बड़ी मात्रा में चावल की फर्जी बिलिंग की गई और सरकार को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया गया।
Tagsकस्टम मिलिंग घोटालाअनवर ढेबर गिरफ्तारीअनिल टुटेजा अरेस्टईओडब्ल्यू कार्रवाईACB छत्तीसगढ़IAS भ्रष्टाचार केसChhattisgarh Custom Milling ScamAnil Tuteja EOW arrestAnwar Dhebar scamRice milling fraudChhattisgarh ACB raidPDS scamCustom Milling ScamAnwar Dhebar arrestAnil Tuteja arrestEOW actionACB ChhattisgarhIAS corruption caseछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story