छत्तीसगढ़

CG BREAKING: सड़क दुर्घटना में एंकर की मौत

jantaserishta.com
12 Jan 2022 8:52 PM IST
CG BREAKING: सड़क दुर्घटना में एंकर की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

दुर्ग: दुर्ग के छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे कैंटीन के सामने सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गयी. युवती का नाम महिमा शर्मा बताया जा रहा है. महिमा एक निजी वेब पोर्टल की एंकर है. जानकारी के मुताबिक दुर्ग जा रहे टैंकर ने महिमा को कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 05:45 बजे की है. जानकारी के मुताबिक महिमा शर्मा आज शाम अपने ऑफिस से भैया-भाभी के घर जा रहीं थी. इस दौरान शाम साढ़े पांच बजे के बीच छावनी थाना क्षेत्र के हाइवे कैंटीन के पास तेज रफ्तार टैंकर ने कुचल दिया. बता दें महिमा शर्मा मध्यप्रदेश के कटनी की रहने वाली थी और रायपुर में रहकर जॉब कर रही थी. आज शाम तबीयत ठीक नहीं होने के चलते अपने भैया भाभी के घर भिलाई जाने के लिए ऑफिस से निकली थी. इस दौरान ये हादसा हो गया. फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर मामले की जांच में जुट गई है.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story