छत्तीसगढ़

CG BREAKING: महिला से रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, दरिंदा गिरफ्तार

Shantanu Roy
18 Aug 2024 12:28 AM IST
CG BREAKING: महिला से रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, दरिंदा गिरफ्तार
x
छग
Akaltara. अकलतरा। नगर के खोड़ मार्ग में शुक्रवार को एक अधेड़ महिला का शव झाड़ियों में संदिग्ध हालात में मिला था। पुलिस ने महिला की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित युवक के मन में यह अंधविश्वास था कि उसकी मां की असामायिक मौत महिला के जादू टोना करने के कारण हुई थी। इसी गुस्से से उसने हत्या करने के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का टुकड़ा भी घुसा दिया था। मामला अकलतरा थाना का है। पुलिस को खोड़ मार्ग में सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव मिला था।


जिसके बाद अकलतरा थाना प्रभारी मणीकांत पांडेय स्टाफ के साथ मौके पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया था। मौके पर पहुंचे महिला के स्वजन ने पुलिस को बताया कि महिला गुरुवार की रात आठ बजे घर से निकली थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शार्ट पीएम रिपोर्ट में महिला का गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के विरूद्ध धारा 103 (1) कायम कर विवेचना में लिया।
Next Story