छत्तीसगढ़
CG BREAKING: साढ़े 25 लाख का गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
29 Aug 2025 7:56 PM IST

x
छग
Bhilai. भिलाई। नेवई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमानत में खयानत कर साढ़े 25 लाख रुपए का गबन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आकाश शर्मा निवासी जवाहर नगर, दुर्ग के रूप में हुई है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जिला पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने जानकारी दी कि प्रार्थी अनिरुद्ध ताम्रकार निवासी जवाहर नगर, दुर्ग ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी आकाश शर्मा ने अधिक लाभ दिलाने का लालच देकर विभिन्न अवसरों पर उसके द्वारा दी गई राशि को अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कराया। यह रकम 28 दिसंबर 2021 से 5 नवंबर 2022 के बीच दी गई थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि प्रार्थी द्वारा दी गई लगभग 25,52,886 रुपये की राशि को आरोपी ने न्यूट्रिशियन कंपनियों को भुगतान करने के नाम पर गबन कर लिया। रकम अपने खाते में डालने के बाद आरोपी ने इसे कंपनियों तक नहीं पहुंचाया और छलपूर्वक गबन कर लिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और 28 अगस्त 2025 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने गबन की बात कबूल की। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना नेवई प्रभारी उपनिरीक्षक कमलसिंह सेंगर, प्र0आर0 हेमंत चंदेल और आर0 चंदन भास्कर की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में आमजन को सतर्क रहने की आवश्यकता है और किसी भी तरह के निवेश से पहले उसकी पूरी जानकारी अवश्य लेनी चाहिए।
Tagsभिलाईनेवई पुलिसगबनअमानत में खयानत25 लाख घोटालाआरोपी गिरफ्तारअनिरुद्ध ताम्रकारआकाश शर्मान्यायिक रिमांडदुर्ग पुलिसBhilaiNevai Policeembezzlementbreach of trust25 lakh scamaccused arrestedAnirudh TamrakarAkash Sharmajudicial remandDurg Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh crimechhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





