छत्तीसगढ़
CG BREAKING: महिला और उसके 3 वर्षीय बालक की निर्मम हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
24 Dec 2025 11:28 PM IST

x
छग
Farasgaon/Nawrangpur. फरसगांव/नवरंगपुर। छत्तीसगढ़ और ओड़िशा की सीमा क्षेत्र में एक निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फरसगांव पुलिस ने गुम इंसान महिला भागवती सेठिया और उसके 3 वर्षीय बालक की हत्या के मुख्य आरोपी रोहित सेठिया और उसके सहयोगियों सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी रोहित सेठिया ने अपनी पत्नी भागवती सेठिया और उनके छोटे बेटे को अपराधिक षड्यंत्र रचकर गलाघोट कर हत्या कर दी थी।
घटना के विवरण के अनुसार, भागवती सेठिया और उनका तीन वर्षीय बेटा वात्सल्य (बिट्टू/ढोलू) 6 दिसंबर 2025 को गुम हो गए थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना फरसगांव में दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव पंकज चन्द्रा के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल और थाना प्रभारी विकास राय के मार्गदर्शन में जाँच शुरू की गई। जाँच के दौरान सीडीआर और टावर लोकेशन डेटा के माध्यम से पता चला कि रोहित सेठिया और उसके परिवार के अन्य सदस्य, जिनमें पिता रमेशचन्द्र और सास उर्मिला सेठिया शामिल हैं, ने आपसी षड्यंत्र रचा। आरोप है कि रोहित का प्रेम संबंध बसंती सेठिया नामक महिला के साथ था और उसके परिवार ने भागवती को घर में नहीं रखने दिया।
इसके कारण रोहित ने अपने साथी मामा के लड़के नरेश पाण्डे और मिथलेश मरकाम के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। दिनांक 22 नवंबर 2025 को रोहित और उसके सहयोगियों ने भागवती को धोखे में विशाखापट्टनम घूमने जाने का बहाना देकर अपहरण किया। रास्ते में सुनसान स्थान पर महिला और उसके 3 वर्षीय बेटे को गलाघोट कर हत्या कर दिया गया। महिला का शव इन्द्रावती नदी में और बच्चे का शव ओड़िशा के सिंगसाड़ी तालाब में फेंक दिया गया। आरोपियों के निशानदेही पर शव बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 61(2), 140(1), 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी में एसडीओपी महोदय के पर्यवेक्षण, साइबर सेल टीम और थाना फरसगांव की सक्रिय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
रोहित सेठिया (पति)
नरेश पाण्डे (मामेरा देवर)
मिथलेश मरकाम (मित्र)
बसंती प्रधान (रोहित की प्रेमिका)
रमेशचन्द्र सेठिया (ससुर)
उर्मिला सेठिया (सास)
प्रभूलाल पाण्डे (मामा/ससुर)
पुलिस ने बताया कि रोहित के परिवार और सहयोगियों ने हत्या को छिपाने में भी भूमिका निभाई थी। इस गंभीर और संवेदनशील प्रकरण के खुलासे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले में पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी।
Tagsगुम इंसान महिला हत्या3 वर्षीय बालक हत्याफरसगांव पुलिस कार्रवाईनवरंगपुर अपराधरोहित सेठियाबसंती सेठियाउर्मिला सेठियारमेशचन्द्र सेठियानरेश पाण्डेमिथलेश मरकामप्रभूलाल पाण्डेइन्द्रावती नदीसिंगसाड़ी तालाबहत्या का षड्यंत्रछत्तीसगढ़ अपराध समाचारहत्या और अपहरणन्यायिक कार्रवाईMissing person woman murder3 year old boy murderFarsgaon police actionNawarangpur crimeRohit SethiaBasanti SethiaUrmila SethiaRameshchandra SethiaNaresh PandeyMithlesh MarkamPrabhulal PandeyIndravati riverSingsari pondmurder conspiracyChhattisgarh crime newsmurder and kidnappingjudicial action
Next Story





