छत्तीसगढ़

CG BREAKING: भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

jantaserishta.com
29 Jan 2022 9:25 PM IST
CG BREAKING: भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत
x
बड़ी खबर

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतकों की शिनाख्त कर ली है। और उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। दरअसल, सूरजपुर के खड़गांव चौकी क्षेत्र में शाम करीब 6:30 बजे अम्बिकापुर-प्रतापपुर मुख्यमार्ग पर धरमपुर से पहले बाइक सवार दो युवकों की लाश मिली। मौक़े पर बाइक क्रमांक CG14/MK/8763 को क्षतिग्रस्त हालात में मिला। जिसकी सूचना राहगीरों द्वारा खड़गांव पुलिस को दी गयी।

सूचना पर खड़गांव चौकी प्रभारी सीपी तिवारी पुलिस स्टॉफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सड़क पर पड़े दोनों युवकों के शव को सड़क किनारे करवाया। इसके पश्चात बाइक नंबर के आधार पर बाइक केरता, भगतपारा होना पाया गया। जिसकी सूचना केरता, भगतपारा में दी गयी। फ़िर जानकारी प्राप्त हुई कि दोनों मृतक केरता, भगतपारा के रहने वाले है। इनमें से एक का नाम कमल पिता मोहरलाल व भारत आयाम पिता साधन गोंड है। मृतक के परिजनों को पुलिस द्वारा सूचित किया गया।
फ़िलहाल घटना कैसे हुई। इनकी जानकारी नहीं लग सकी है। आशंका जताई जा रही है की केरता में शुगर फैक्ट्री है। जहां प्रतिदिन कई ट्रैक्टर गन्ना लेकर आते है। और फैक्ट्री में खाली करने के बाद वापस लौटते है। इसी दौरान बाइक सवार पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए होंगे। क्योंकि बाइक में सवार दोनों युवकों का सर बुरी तरह से फट गया है। वहीं बाइक के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story