छत्तीसगढ़

CG BREAKING: विदेश से लौटे 8 लोग कोरोना पॉजिटिव, ओमिक्रोन टेस्ट रिपोर्ट में आई ये बात

jantaserishta.com
31 Dec 2021 6:32 PM IST
CG BREAKING: विदेश से लौटे 8 लोग कोरोना पॉजिटिव, ओमिक्रोन टेस्ट रिपोर्ट में आई ये बात
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी अब ओमिक्रोन का खतरा बढ़ने लगा है. विदेश से छत्तीसगढ़ लौटे 8 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया और देरी न करते हुए ओमिक्रोन जांच के लिए सैंपल भेज दिया था. डॉक्टर ने बताया कि 8 लोगों का सैंपल ओमिक्रोन टेस्ट के लिए भेजा गया था, जिसमें 6 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. इसके साथ ही 2 लोगों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है. कोरोना का इलाज जारी है. रिपोर्ट में सबकी नज़रें टिकी हुई थी, इसी बीच भुवनेश्वर से रिपोर्ट आ गई है. डॉक्टर ने बताया कि विदेश से लौटे यात्री कोरोना पॉज़िटिव मिलने के बाद ओमिक्रोन जांच के लिए सैंपल भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट आ गई है. 8 लोगों की भेजे गए सैंपल में से 6 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. दो लोगों का रिपोर्ट आना बाक़ी है. 6 लोगों की ओमिक्रोन निगेटिव रिपोर्ट में 4 बिलासपुर से 1 रायगढ़ से और 1 दुर्गा से शामिल हैं. देश के कई राज्यों में तेज़ी से कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रॉन फैल रहा है. ऐसे में छत्तीसगढ़ के लिए राहत भरी ख़बर है कि अब तक छत्तीसगढ़ में ओमीक्रॉन प्रवेश नहीं किया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story