छत्तीसगढ़

CG BREAKING: भाजपा के 8 पार्षद 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Rounak Dey
20 Jun 2022 8:05 PM IST
CG BREAKING: भाजपा के 8 पार्षद 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
x
बड़ी खबर

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत छुरिया में भाजपा के 8 पार्षदों को 6 साल के लिए पापर्टी से निष्कासित कर दिया गया है। शिकायत मिलने पर जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने ये कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि इन सभी पार्षदों ने पार्टी के विरुद्ध आचरण करते हुए सत्ताधारी पार्टी को फायदा पहुंचाने का काम किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों नगर पंचायत छुरिया के उपाध्यक्ष सलमान खान ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।




Next Story