छत्तीसगढ़
CG BREAKING: अस्पताल के पीछे मिला 6-7 माह का भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
26 May 2025 9:22 PM IST

x
छग
Kanker. कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल में शासकीय अस्पताल के पीछे 6 से 7 महीने का एक भ्रूण मिला है। अस्पताल में कार्यरत एक नर्स ने भवन के पीछे भ्रूण को देखा। उसने तुरंत ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को सूचना दी। मेडिकल ऑफिसर ने दुर्गकोंदल थाने को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, भ्रूण लगभग 6 से 7 माह का था। भ्रूण पर कीड़े लगे होने से यह अनुमान है कि वह कई घंटों से वहीं पड़ा था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए मेडिकल कॉलेज कांकेर भेजा। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि किसी महिला ने सामाजिक भय या बदनामी की वजह से गुप्त अबॉर्शन कराया होगा। इसके बाद भ्रूण को अस्पताल के पीछे फेंक दिया गया। पुलिस आसपास के इलाकों में महिलाओं की चिकित्सकीय जांच और पूछताछ कर रही है। इससे भ्रूण की मां का पता लगाया जा सकेगा। भ्रूण की जांच के बाद उसका अंतिम संस्कार दुर्गुकोंदल में कर दिया गया है। यह घटना क्षेत्र में गर्भपात के प्रति सामाजिक सोच और जागरूकता पर सवाल खड़े करती है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





