छत्तीसगढ़

CG BREAKING: एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, फैली सनसनी

Shantanu Roy
15 Sep 2024 10:11 AM GMT
CG BREAKING: एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, फैली सनसनी
x
छग
Sukma. सुकमा। छत्तीसगढ़ सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई।इनमें 3 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। रविवार को गांव के ही कुछ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामला कोंटा और जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है। वहीं सुकमा में ही नक्सलियों ने एक शिक्षा दूत की जन अदालत लगाकर हत्या कर दी। जिले के जगरगुंडा थाना इलाके में लाठी-डंडों से पिटाई की, इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

खबर पर अपडेट जारी है...

बलौदाबाजार में हुई थी 2 दिन 4 लोगों की हत्या

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 4 लोगों का हथौड़े से सिर कुचल दिया गया। मृतकों में दो बहनें, भाई और एक साल का एक बच्चा शामिल हैं। सभी के शव गुरुवार रात को एक मकान में मिले हैं। पुलिस ने गांव के ही एक अन्य परिवार के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, छरछेद गांव के एक घर में 4 लोगों की खून से लथपथ लाश मिली है। मरने वालों की पहचान चेतराम (40), जमुना बाई केवट (34), यशोदा बाई केवट (35) और एक साल के बच्चे के रूप में हुई है। उनके ऊपर पत्थर तोड़ने के हथौड़े और धारदार हथियार से वार किए गए।

पुलिस ने इस मामले में गुरुवार रात ही 3 आरोपियों को हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने 2 अन्य आरोपियों को शुक्रवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में रामनाथ पाटले (60), उसकी पत्नी ललीता (55), बेटे दीपक पाटले, दिल पाटले और 22 साल की बेटी संजीता शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, आरोपी परिवार में एक बच्चे को भूत बाधा थी, इसके लिए चैतराम के परिवार को जिम्मेदार माना जा रहा था। आरोपी परिवार के सभी सदस्यों को मारना चाहते थे, लेकिन 2 लोगों के घर में नहीं होने से उनकी जान बच गई। फिलहाल मकान को सील कर दिया गया है। बलौदाबाजार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि, आरोपियों के साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि, आरोपियों ने टोनही के शक में मर्डर किया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।
Next Story